Samsung Galaxy A07 5G भारत में लॉन्च दक्षिण कोरियाई टेक Company Samsung ने भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Samsung Galaxy A07 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन खासतौर पर उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर पेश किया गया है जो लंबी Battery Life, भरोसेमंद कैमरा और 5G कनेक्टिविटी चाहते हैं। Samsung Galaxy A07 5G को 20,000 रुपये से कम की कीमत में उतारा गया है, जिससे यह मिड-रेंज सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार बनकर सामने आता है।
Design and Display
इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 800 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। बड़ा डिस्प्ले वीडियो स्ट्रीमिंग, सोशल मीडिया और ऑनलाइन क्लासेज के लिए उपयुक्त माना जा रहा है। सैमसंग का सिंपल लेकिन प्रीमियम डिजाइन इसे यूथ और फैमिली यूज़र्स दोनों के लिए आकर्षक बनाता है।
Performance and software
फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, जो डेली टास्क, मल्टीटास्किंग और हल्की गेमिंग के लिए पर्याप्त माना जा रहा है। इसमें 4GB और 6GB रैम के विकल्प मिलते हैं। स्टोरेज की बात करें तो 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रो SD कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। Samsung Galaxy A07 5G Android 16 आधारित One UI 8 पर काम करता है, जिससे यूज़र्स को लेटेस्ट फीचर्स और सिक्योरिटी अपडेट्स मिलने की उम्मीद है।
Camera and Battery
फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का मेन कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर शामिल है। यह कैमरा डे-लाइट फोटोग्राफी और सोशल मीडिया के लिए काफी बेहतर माना जा रहा है। फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। बैटरी इसकी सबसे बड़ी खासियतों में से एक है। इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Price
4GB + 128GB – ₹15,999
6GB + 128GB = ₹17,999
OPPO Reno 15c की भारत में सेल शुरू चाइनीज़ स्मार्टफोन ब्रांड OPPO ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन OPPO Reno 15c की बिक्री भारत में शुरू कर दी है। यह फोन खासतौर पर कैमरा लवर्स और फास्ट चार्जिंग पसंद करने वाले यूज़र्स को ध्यान में रखकर लॉन्च किया गया है।
OPPO Reno 15c की भारत में सेल शुरू
Performance and software
फोन में Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है, जो मिड-रेंज सेगमेंट में अच्छी परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित ColorOS 16 पर चलता है।
Camera and Battery
OPPO Reno 15c का सबसे बड़ा हाइलाइट इसका 50MP का फ्रंट कैमरा है, जो इसे सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के शौकीनों के लिए खास बनाता है। रियर साइड पर 50MP + 2MP + 2MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि कुछ ही मिनटों की चार्जिंग में फोन घंटों तक चल सकता है।
Design and Display
OPPO Reno 15c में 6.57 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। यह डिस्प्ले गेमिंग और वीडियो देखने के अनुभव को काफी स्मूथ बनाता है। फोन आफ्टर ग्लो पिंक और ट्वाइलाइट ब्लू जैसे आकर्षक रंगों में उपलब्ध है।
Price
8GB + 256GB – ₹34,999
256GB + 12GB = ₹37,999



