Poco के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। Poco X8 सीरीज का लॉन्च अब ज्यादा दूर नहीं है और उससे पहले ही इस सीरीज को लेकर लगातार लीक्स सामने आ रहे हैं। Media Reports की मानें तो Poco इस बार अपनी X-सीरीज में दो बेहद ताकतवर स्मार्टफोन उतारने की तैयारी में है, जिनमें Poco X8 Pro और Poco X8 Pro Max शामिल हो सकते हैं। सामने आ रहे लीक्स से संकेत मिल रहा है कि कंपनी इस बार परफॉर्मेंस, बड़ी बैटरी और Ultra fast charging को अपना मुख्य हथियार बनाने वाली है। लॉन्च से पहले ही इन दोनों फोन्स की कीमत, कलर वेरिएंट्स और संभावित फीचर्स की जानकारी बाहर आ चुकी है
लॉन्च से पहले क्यों खास है Poco X8 सीरीज?
अब तक सामने आई जानकारियों से यह संकेत मिल रहा है कि Poco X8 सीरीज के जरिए Company Mid Range और प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट के बीच की खाई को पाटने की कोशिश कर रही है। पावरफुल Dimensity Processor, शानदार OLED Display, लंबी बैटरी लाइफ और बेहद तेज चार्जिंग सपोर्ट जैसे फीचर्स इस सीरीज को बाजार में एक मजबूत प्रतिस्पर्धी के रूप में स्थापित कर सकते हैं।
Poco X8 Pro के संभावित फीचर्स
Poco X8 Pro को लेकर जो जानकारियां सामने आ रही हैं, उनसे यह माना जा रहा है कि यह एकPerformance oriented smartphone हो सकता है। लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इसमें ऐसे प्रीमियम फीचर्स दे सकती है जो इसे गेमिंग और हैवी मल्टीटास्किंग के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनाते हैं।
डिस्प्ले: 6.59 इंच OLED पैनल
रिफ्रेश रेट: 120Hz स्मूथ एक्सपीरियंस के लिए
रिजॉल्यूशन: 1.5K
प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 8500
बैटरी: 6500mAh की बड़ी बैटरी
चार्जिंग: 100W फास्ट चार्जिंग (संभावित)
रियर कैमरा: 50MP प्राइमरी + 8MP अल्ट्रावाइड
फ्रंट कैमरा: 20MP
Poco X8 Pro Max
Poco X8 Pro Max को इस लाइन-अप का सबसे Powerful Smartphone बताया जा रहा है। लीक स्पेसिफिकेशंस इशारा करते हैं कि यह फोन फ्लैगशिप-किलर सेगमेंट में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करा सकता है।
संभावित स्पेसिफिकेशंस:
डिस्प्ले: 6.83 इंच OLED
रिफ्रेश रेट: 120Hz
रिजॉल्यूशन: 1.5K
प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 9500s
बैटरी: 8,550mAh की विशाल क्षमता
चार्जिंग: 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग
रिवर्स चार्जिंग: 27W तक सपोर्ट
रियर कैमरा: 50MP प्राइमरी + 8MP अल्ट्रावाइड
फ्रंट कैमरा: 20MP
Poco X8 Pro की संभावित कीमत
Leaked details के अनुसार, Poco X8 Pro अलग-अलग स्टोरेज ऑप्शन्स में लॉन्च हो सकता है। 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत लगभग 399.90 यूरो बताई जा रही है, जो भारतीय करेंसी में करीब ₹42,800 होती है।
वहीं, 8GB रैम + 512GB स्टोरेज मॉडल की कीमत करीब 449.90 यूरो (लगभग ₹48,000) हो सकती है।
टॉप वेरिएंट 12GB रैम + 512GB स्टोरेज की कीमत लगभग 479.90 यूरो यानी करीब ₹51,300 बताई जा रही है।
Poco X8 Pro Max की संभावित कीमत
सीरीज के सबसे पावरफुल मॉडल Poco X8 Pro Max की कीमतें भी लीक हो चुकी हैं। इसका 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट लगभग 529.90 यूरो (करीब ₹56,700) में आ सकता है।
वहीं, 12GB रैम + 512GB स्टोरेज मॉडल की कीमत करीब 579.90 यूरो यानी लगभग ₹62,000 बताई जा रही है। फिलहाल ये सभी कीमतें ग्लोबल मार्केट के हिसाब से हैं। भारत में लॉन्च के वक्त टैक्स, ड्यूटी और कंपनी की मार्केटिंग रणनीति के अनुसार इनमें कुछ बदलाव संभव है।
Poco X8 Pro और X8 Pro Max के कलर ऑप्शन्स
Black
White
Mint Green



